{"_id":"5efa3db78ebc3e42d4747874","slug":"varanasi-education-news-city-news-vns533010236","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नहीं लगेंगे कॉपी-किताब के स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नहीं लगेंगे कॉपी-किताब के स्टाल
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड से संचालित होने वाले विद्यालयों में छात्रों की फीस, कॉपी किताब लेने आदि की शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लिया ह ै। विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को 2019-20 में निर्धारित फीस लेने का निर्देश दिया है, साथ ही किसी तरह के फीस कॉपी किताब का कोई स्टाल भी नही लग सकेगा। शासन के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने आदेश भी जारी कर दिया है।
प्रधानाचार्यों, प्रबंधको को लिखे पत्र में विद्यालय परिसर में किसी भी तरीके का कॉपी किताब का स्टाल न लगाने, किसी निश्चित दुकान से ड्रेस पुस्तक और अन्य सामानों को खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य ना करने के साथ ही प्रधानाचार्य को कर्मचारी और छात्रों के किसी भी समस्या का समाधान करने को कहा है। चेतावनी भी दी है इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
ग्रीवांस सेल में पहुंचने लगी शिकायतें
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय में गठित ग्रीवांस सेल में परिणाम से जुड़ी शिकायतें पहुंचने लगी हैं। इसमे कुछ छात्रों ने जहां अपने नाम संशोधन, वहीं कुछ की जन्म तिथि और अपूर्ण रिजल्ट की भी समस्या है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 28 जुलाई तक परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन करने का मौका दिया गया है।