फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Dugdhabhishek to Ganga at Assi Ghat on Amit Shah birthday

वाराणसी: अमित शाह के जन्मदिन पर अस्सी घाट पर गंगा का दुग्धाभिषेक; कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

Thu, 22 Oct 2026 07:16 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 22 Oct 2026 07:16 PM IST
सार

अमित शाह के जन्मदिन पर वाराणसी के अस्सी घाट पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तथा राहगीरों में मिठाइयां बांटीं।

विज्ञापन
Varanasi Dugdhabhishek to Ganga at Assi Ghat on Amit Shah birthday
अमित शाह, जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्सी घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बाबा विश्वनाथ से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


गंगा पूजन कर की दीर्घायु की कामना
काशी की धार्मिक परंपरा के अनुरूप अस्सी घाट पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए बाबा विश्वनाथ का स्मरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ राष्ट्रहित में उनके प्रयासों की सफलता की कामना की।
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi Dugdhabhishek to Ganga at Assi Ghat on Amit Shah birthday
अमित शाह, जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों में बांटी मिठाइयां
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। अस्सी घाट पर आने-जाने वाले राहगीरों के बीच भी मिष्ठान वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उत्तम ओझा, अमित राय, इंद्रभूषण मौर्य, आनंद यादव, चंदेश्वर जायसवाल, घनश्याम यादव, अजय वर्मा, ओम प्रकाश यादव, धीरेंद्र शर्मा, चंद्र विजय सिंह, संजय गुप्ता, मिठाई लाल यादव और अवनीश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed