फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM ordered to relieve lab technician from duty due to absence in Primary Health Center Madanpura

वाराणसी में डीएम सख्त: लगातार अनुपस्थित रहने पर लैब टेक्नीशिन कार्यमुक्त, जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश

Wed, 26 Mar 2025 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने लगातार अनुपस्थित रहने पर लैब टेक्नीशिन को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Varanasi DM ordered to relieve lab technician from duty due to absence in Primary Health Center Madanpura
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुरा में संविदा पर कार्यरत लैब टेक्नीशिन कमला सिंह को लगातार अनुपस्थित रहने और लापरवाही पर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। प्रसव पूर्व जांच के निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चिरईगांव, सेवापुरी और बड़ागांव पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


डीएम ने टीबी रोगियों के नोटीफिकेशन को लेकर निर्देशित किया कि प्राइवेट चिकित्सकों से सहयोग लें। ओपीडी में आए मरीजों की जांच कराई जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित किए गए नए चिकित्सकों को ब्लाकों में कार्य कर रहे चिकित्सीय टीम के साथ सम्बद्ध करें। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि राजकीय क्षेत्र के चिकित्सकों के द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जिन चिकित्सकों के द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस न करने का शपथ पत्र नहीं दिया गया है उनका वेतन रोका जाए और बेहतर काम कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया जाए। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने को लेकर निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed