फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM inspected Markandeya Mahadev Ghat and Sangam Ghat construction work, gave instructions to complete it in time

वाराणसी: डीएम ने किया मार्कण्डेय महादेव व संगम घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण, समय से पूरा करने के दिए निर्देश

Sat, 10 Oct 2020 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Oct 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Varanasi DM inspected Markandeya Mahadev Ghat and Sangam Ghat construction work, gave instructions to complete it in time
डीएम कौशल राज शर्मा ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में मार्कण्डेय महादेव घाट कैथी के विस्तारीकरण कार्य व गंगा-गोमती के संगम घाट 120 मीटर अर्धचंद्राकार में बन रहे घाट कार्य का शनिवार को सुबह जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

विज्ञापन

मार्कण्डेय महादेवघाट के विस्तारीकरण का कार्य, जो कि 35-35 मीटर दोनों ओर कराया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा जलज सफारी के जरिए संगम घाट पहुंचे और घाट निर्माण कार्य का हाल जाना।
विज्ञापन



यह घाट 120 मीटर का अर्धचंद्राकार आकार में गंगा गोमती के संगम तट पर पर्यटन विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण के कार्य में तेजी लाए जाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। वहीं पर्यटन अधिकारी को समय से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए पत्र प्रेषित कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, सदर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय व अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed