फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi diwali: Permission to sell green crackers ban on polluters administration will issue time period for fireworks

वाराणसी: ग्रीन पटाखे बेचने की मंजूरी, प्रदूषण वालों पर प्रतिबंध, आतिशबाजी के लिए प्रशासन जारी करेगा समयावधि

Mon, 01 Nov 2021 09:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Nov 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Varanasi diwali: Permission to sell green crackers ban on polluters administration will issue time period for fireworks
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जारी कवायद के बीच वाराणसी में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में वाराणसी सहित कई जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है और प्रदूषण करने वाले पटाखों पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के हानिकारक पटाखों के प्रतिबंध को बरकरार रखने के आदेश के बाद शासन ने वाराणसी सहित प्रदेश के लिए आदेश जारी किया है। इसमें वाराणसी में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। वाराणसी शहर में करीब 250 दुकानदारों ने पटाखा बिक्री के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र में भी 100 से ज्यादा आवेदन आए हैं। यहां बता दें कि पिछले साल भी वाराणसी में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध था। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर निगरानी कराई गई थी। इस बार शासनादेश के बाद अब ग्रीन पटाखों की बिक्री के नियमों की जानकारी आवेदकों को दी जा रही है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासनादेश में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। इसी आधार पर आवेदकों को नियम आदि की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर दो घंटे चल सकेंगे पटाखे

शासनादेश के अनुसार दीपावली पर रात आठ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इसके लिए जिलाधिकारी बकायदा स्थानीय स्तर पर आदेश जारी करेंगे। शहरी क्षेत्र में पुलिस समयावधि के हिसाब से निगरानी करेगी।

ऐसे होते हैं ग्रीन पटाखे
ऐसे पटाखे, जिनसे प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण के लिए बेहतर होते हैं। उन्हें ग्रीन पटाखा कहा जाता है। ग्रीन पटाखों को खास तरह से तैयार किया जाता है और इनके जरिए 30 से 40 फीसदी तक प्रदूषण कम होता है। ग्रीन पटाखों में वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed