फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Division wins 10 medals in sub-junior wrestling.

Varanasi News: वाराणसी मंडल ने सब जूनियर कुश्ती में जीते 10 पदक

Mon, 24 Aug 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Division wins 10 medals in sub-junior wrestling.
जनपद कौशांबी में 21 से 23 अगस्त तक हुई सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने कुल 10 पदक हासिल किए। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। आयोजन खेल विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से किया गया। फ्रीस्टाइल वर्ग में रितिक यादव (45 किलो) ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रीको रोमन में पीयूष यादव (60 किलो) और रितेश पटेल (71 किलो) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। आर्यन (45 किलो) ने ग्रीको रोमन में रजत पदक जीता। अंगद यादव, दीक्षित यादव, मैत्रेय यादव, आदर्श यादव ने फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीते। विष्णु गुप्ता और अभिनव यादव ने ग्रीको रोमन में कांस्य पदक हासिल किए। समापन और पुरस्कार वितरण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और सचिव राजकुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed