फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi division gets hosting of 28 games dates of regional and divisional sports competitions released

UP: वाराणसी मंडल को मिली 28 खेलों की मेजबानी, प्रादेशिक और मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं की तारीख जारी

Fri, 27 Jun 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:46 AM IST
सार

इस प्रतियोगिता में परंपरागत भारतीय खेलों को शामिल किया गया है। इसमें सेपक टकरा, वुशु, मलखम्भ, गतका, कलारीयपयट्टू, योगासन, थांगता, मार्शल आर्ट और कुराश खेल शामिल हैं। इन खेलों को ट्रायल के आधार पर तीन वर्ष के लिए स्कूली खेलों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Varanasi division gets hosting of 28 games dates of regional and divisional sports competitions released
सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मंडलीय खेलों के आयोजन की सोमवार को तारीख जारी कर दी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक, वाराणसी मंडल के दिनेश सिंह ने इसकी घोषणा की है। इसमें वाराणसी को 6 प्रादेशिक 10 मंडलीय खेलों के अलावा तीन अन्य जिलों को 12 खेलों की मेजबानी मिली है।

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि जेडी माध्यमिक के मुताबिक जिलास्तरीय प्रतियोगिता में माध्यमिक के अलावा बेसिक स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक अंडर-14 आयुवर्ग के खिलाड़ी खेलेंगे। शिक्षा विभाग ने फिलहाल मंडलीय प्रतियोगिता की तिथि जारी की है।
विज्ञापन


सब जूनियर अंडर-15 और अंडर-17 में बालक और बालिका वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता, वाराणसी में 10-11 जुलाई तक, तीरंदाजी की अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के प्रादेशिक मुकाबले वाराणसी में और मंडलीय मुकाबले चंदौली में 10 से 12 अगस्त तक होंगे। कराटे की मंडलीय प्रतियोगिता गाजीपुर में 13-14 अगस्त तक खेली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानेबाजी की प्रादेशिक और मंडलीय प्रतियोगिता वाराणसी में होगी। तैराकी, डाइविंग और वाटर पोलो के मंडलीय मुकाबले वाराणसी में 8-9 अगस्त, जिमनास्टिक्स की मंडलीय 10 अगस्त, हैंडबॉल मंडलीय जौनपुर, टेबल टेनिस मंडलीय की वाराणसी में 18-19 अगस्त, फुटबॉल प्रादेशिक वाराणसी में और मंडलीय चंदौली में 20-21 अगस्त को होगी।

Trending Videos

कुश्ती मंडलीय फ्रीस्टाईल 22-23 अगस्त, जूडो मंडलीय वाराणसी में 25-26 अगस्त, बास्केटबॉल प्रादेशिक और मंडलीय दोनों वाराणसी में 28-29 अगस्त तक खेली जाएगी। 

हॉकी मंडलीय मुकाबले गाजीपुर में 29-30 अगस्त, भारोत्तोलन मंडलीय गाजीपुर 1-2 सितंबर, वॉलीबॉल प्रादेशिक आजमगढ़ और मंडलीय जौनपुर में 3-4 सितंबर, मुक्केबाजी मंडलीय जौनपुर में, क्रिकेट अंडर-17 और 19 बालिका वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता वाराणसी में 29-30 सितंबर, कबड्डी मंडलीय 29-30 सितंबर, क्रिकेट बालक मंडलीय वाराणसी में 3-4 सितंबर, खो-खो की मंडलीय जौनपुर में 6-7 अक्तूबर, ताइक्वांडो प्रादेशिक मिर्जापुर, मंडलीय चंदौली 15-16 अक्तूबर, एथलेटिक्स मंडलीय चंदौली 21-22 अक्तूबर, सुब्रतो कप फुटबॉल बालक- बालिका प्रादेशिक और मंडलीय दोनों वाराणसी में 8-9 जुलाई तक खेली जाएगी।

गत वर्ष राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के 53 खिलाड़ी
68वें राष्ट्रीय स्कूली खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के कुल 53 खिलाड़ियों ने पदक जीते। कुराश में संजोई अखाड़े से संबंधित तीन सगी बहनों समेत छह खिलाड़ियों ने पदक जीता जबकि विकास इंटर कॉलेज के सर्वाधिक 17 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed