फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi District Hospital MRI building constructed at cost of 96.81 lakhs locked for five years

वाराणसी जिला अस्पताल: 96.81 लाख से बना MRI भवन, पांच साल से लटक रहा ताला; दीवारों में लग गई सीलन

Tue, 25 Jun 2024 03:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Jun 2024 03:50 PM IST
सार

जिला अस्पताल में 96.81 लाख से एमआरआई भवन बना है, लेकिन पांच साल से यहां ताला लटक रहा है। इतना ही नहीं बाहरी दीवार पर सीलन लग गई है, प्लास्टर भी टूटकर गिर रहे हैं। ऐसे में यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
Varanasi District Hospital MRI building constructed at cost of 96.81 lakhs locked for five years
वाराणसी जिला अस्पताल में बना MRI भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिला अस्पताल में एमआरआई जांच के लिए परिसर में एमआरआई भवन तो बना है, लेकिन यहां जांच नहीं हो पा रही है। 96.81 लाख की लागत से बनने वाले इस भवन पर पांच साल से ताला लटक रहा है। बाहरी दीवार पर सीलन लग गई है, प्लास्टर भी टूटकर गिर रहे हैं। इससे मरीजों को महंगी फीस जमा कर बाहर जांच करानी पड़ रही है। जहां तीन से पांच हजार रुपये देने पड़ते हैं।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में 96.81 लाख की लागत से 12 जून 2018 में एमआरआई भवन का निर्माण शुरू हुआ। शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। 12 मार्च 2019 को इसका निर्माण पूरा हो गया। अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन सेंटर के पास एमआरआई भवन को इसलिए बनवाया गया ताकि मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े। सूत्रों की माने तो एमआरआई जांच के लिए कुछ जरूरी उपकरण भी मंगाए गए, लेकिन भवन बनने के बाद से ही उस पर ताला लटक रहा है।

विज्ञापन

बीएचयू में जांच के लिए लगता है नंबर

जिले में सरकारी अस्पतालों की बात करें तो बीएचयू को छोड़ किसी भी अस्पताल में एमआरआई की सुविधा नहीं है। बीएचयू अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों को जिस दिन जांच डॉक्टर लिखेंगे उस दिन जांच नहीं हो पाएगी। मरीजों का दबाव अधिक होने का हवाला देते हुए 20 से 25 दिन बाद का नंबर मिलता है। ऐसे में बहुत से मरीजों के पास इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। कुछ मरीज बाहर जांच करवाने चले जाते हैं।

बिल्डिंग में नहीं आई मशीन, कैसे करेंगे जांच

जिला अस्पताल परिसर में एमआरआई भवन बनने के बाद भी जांच की मशीन नहीं आई। इस बारे में अस्पताल के सीएमएस भी सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को एमआरआई की सुविधा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या कहते हैं अधिकारी
भवन बनने के बाद आखिर जांच की सुविधा क्यों नहीं शुरू हो पाई, इस बारे में सीएमएस से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इससे मरीजों को लाभ होगा। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed