फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Development Authority demolished 11 buildings built by encroachment in Asi river

वाराणसी: असि नदी में बने 11 भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सख्ती पर कइयों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Wed, 28 Jul 2021 09:24 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 28 Jul 2021 09:24 PM IST
सार

फोर्स को चितईपुर के इंदिरानगर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो कइयों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Varanasi Development Authority demolished 11 buildings built by encroachment in Asi river
इंद्रानगर कालोनी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी पहचान खो चुकी काशी में असि नदी के पुनरुद्धार के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद विकास प्राधिकरण ने एक कदम बढ़ाया है। नदी क्षेत्र में हुए अतिक्रमण और 11 अवैध निर्माणों को विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा है। वहीं प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि कइयों ने खुद से ही अपने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


संयुक्त टीम जेसीबी व भारी फोर्स के साथ जैसे ही चितईपुर के इंदिरानगर में अतिक्रमण ढहाने पहुंची तो लोगों का विरोध शुरू हो गया। बाद में उन्होंने सख्ती की तो पब्लिक पीछे हटी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। इलाके की लाइट काटकर दोपहर 12 बजे से दिन में तीन बजे तक चली इस कार्रवाई के दौरान 11 भवन जमींदोज किए गए, जिसमें 4 दुकानें भी थीं। 
विज्ञापन


वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि नदी की तलहटी व ग्रीन एरिया को कब्जाने वाले नहीं बक्शे जाएंगे, चाहे वह कितना ही रसूख वाले क्यों न हो। कार्रवाई के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम सुरेंद्र बहादुर, नगर निगम का प्रर्वतन दल, राजातालाब तहसील की राजस्व टीम, नगर निगम के कर अधीक्षक, वीडीए जेई एके अस्थाना, लंका थाने की फोर्स समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के बाद हुई पहली कार्रवाई

दरअसल, काशी की पौराणिक महत्व वाली असि नदी के पुनरुद्धार के लिए प्रशासन लंबे समय से कार्ययोजना बना रहा है। नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग, वीडीए, नगर निगम व वन विभाग की एक कमेटी भी गठित की गई थी। बीते चार माह में सर्वे कराने के बाद यह पहली कार्रवाई हुई है, जिससे नदी कब्जाकर मकान बनाने वालों में हड़कंप है। उधर, एनजीटी ने भी नदी के स्वरूप को लेकर गाइडलाइन जारी किया है, जिससे कार्रवाई करने में प्रशासन को बल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed