फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi dev dipawali

देव दीपावली के लिए सजी काशी

Mon, 11 Nov 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi dev dipawali
गंगा तट पर मंगलवार शाम काशी में देवलोक की निराली छटा दिखाई देगी। देव दीपावली महोत्सव के लिए शहर ताक सजाकर तैयार कर दिया गया है। विश्वप्रसिद्ध दीपोत्सव को देखने देश और दुनिया से लाखों सैलानी पहुंचेंगे। राजघाट पर मुख्य आयोजन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। गंगा की लहरों पर लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। लेजर शो में शिव की जटा से गंगा निकलने और राम के राज्याभिषेक की प्रतिकृति दिखाई जाएगी। काशी के अर्धचंद्राकार 84 घाटों पर 11 लाख दीपक जलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

आठ किलोमीटर लंबे गंगा घाटों के साथ गंगा पार रेती पर भी दीप जलाए जाएंगे। काशी के घाटों पर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी दीपों से उकेरा जाएगा। 16 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजघाट पर पंजाबी गायक और सांसद हंसराज हंस और संतूरवादक भजन सोपोरी प्रस्तुति देंगे। विभिन्न संस्थाओं ने अपनी अपनी थीम पर सजावट को अंतिम रुप दे दिया है। काशी में लाखों लोगों की मौजूदगी के चलते पुरानी काशी के आधे से ज्यादा इलाकों को नो व्हीकल जोन किया जाएगा। इसके अलावा वाहन पार्किगिं के लिए भी स्थान चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन

गंगा महोत्सव को भव्य बनाने की सारी प्रशासनिक कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही है। व्यापक प्रचार-प्रसार और पर्यटन विभाग की उदासीनता के कारण जनता को जुड़ाव भी इससे नहीं हो रहा है। कार्यक्रम स्थल को राजेंद्र प्रसाद घाट से राजघाट स्थानांतरित किए जाने से भी आम जनता का जुड़ाव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरसरि के तट पर सजने वाली देव दीपावली की भव्यता के मुरीद देश ही नहीं विदेश में भी हैं। शासन की ओर से हर बार आयोजन को भव्य से भव्यतम बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। बावजूद इसके पर्यटन विभाग अस्सी से लेकर राजघाट तक सजने वाली दीप शृंखलाओं के महोत्सव की भव्यता के लिए संगठनों पर ही पूरी तरह से आश्रित है। अस्सी पर सुबहे बनारस, तुलसी घाट पर अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास, जैन घाट पर स्यादवाद महाविद्यालय, पंचगंगा घाट पर केंद्रीय देव दीपावली समिति, दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति, ललिता घाट पर अन्नपूर्णा मठ मंदिर समेत विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed