{"_id":"64574242ae52eb887205dc57","slug":"varanasi-crime-youth-shot-dead-in-money-transaction-in-cholapur-admitted-to-trauma-center-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: चोलापुर में पैसे के लेनदेन में युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती, स्थानीय लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: चोलापुर में पैसे के लेनदेन में युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Sun, 07 May 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 12:31 PM IST
सार
वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के खनुआन लश्करपुर के रहने वाले दीपन राजभर के पुत्र सोनू राजभर (उम्र 27 वर्ष) को मामूली विवाद को लेकर गोली मार दी गई।
विज्ञापन
चोलापुर में पैसे के लेनदेन में युवक को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के खनुआन लश्करपुर के रहने वाले दीपन राजभर के पुत्र सोनू राजभर (उम्र 27 वर्ष) को मामूली विवाद के चलते गोली मार दी गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। परिवार और ग्राम सभा के लोगों ने सोनू राजभर को चिकित्सा हेतु ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोनू राजभर और वीरेंद्र यादव के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था रविवार की सुबह आठ बजे वीरेंद्र यादव ने सोनू राजभर को फोन करके लश्करपुर में बुलाया और पैसे की मांग की। वीरेंद्र यादव के पास असलहा होने की वजह से दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandauli: वाहनों के फर्जी कागजात बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, STF ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कहासुनी के बीच वीरेंद्र यादव ने सोनू की हत्या की नियत से गोलियां चला दीं। सोनू राजभर ने तत्काल असलहे की तरफ हाथ बढ़ाया जिससे गोली सीने से होते हुए हाथ की तरफ निकल गई। इसके बाद मौके से वीरेंद्र यादव भाग निकला। सोनू राजभर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर लाया गया। जहां से कबीरचौरा होते हुए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र यादव बदमाश किस्म का व्यक्ति है। सहड़ी में पंचायत चुनाव के दौरान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जयंत सिंह कि अप्रैल 2021 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें वीरेंद्र यादव का नाम प्रकाश में आने पर चोलापुर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद वीरेंद्र यादव जमानत पर रिहा हुआ था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।