{"_id":"6a84466094be7200af0d2fca","slug":"varanasi-crime-news-phone-shut-down-upon-clicking-message-1-98-lakh-withdrawn-from-account-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: मेसेज पर क्लिक करते ही फोन बंद, खाते से निकाले 1.98 लाख; पढ़ें- अन्य खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: मेसेज पर क्लिक करते ही फोन बंद, खाते से निकाले 1.98 लाख; पढ़ें- अन्य खबरें
Tue, 18 Aug 2026 05:17 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:17 PM IST
सार
Varanasi News: मेसेज पर क्लिक करते ही फोन बंद होने और खाते से 1.98 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
साइबर अपराधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन को हैक कर लिया। इसके बाद खाते से 1.98 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जब मोबाइल फोन को ऑन किया तो उसके पास खाते से पैसे निकाले जाने का मेसेज मिला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मूल रूप से यूपी के वाराणसी जिले के रहने वाले जितेंद्र ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह परढ़ाना स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। छह अगस्त को उनके नंबर पर एक मेसेज आया। जैसे ही उसने क्लिक किया तो उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। फोन बंद होने के बाद कुछ देर तक उसका मोबाइल फोन बंद ही रहा। बाद में उसने अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो उसके पास खाते से 1,98,986 रुपये कटने का मेसेज आया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि साइबर ठगों ने फ्रॉड एप उनके मोबाइल में इंस्टॉल कर खाते से पैसे निकाल लिए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खाते की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
भीमचंडी में गंधर्व सागर में डूबते कांवड़िये को ग्रामीणों ने बचाया
पंचकोशी परिक्रमा के दौरान भीमचंडी के गंधर्व सागर पोखरे में सोमवार को स्नान करते समय एक कांवड़िया गहरे पानी में डूबने लगा। ग्रामीणों ने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया। जंसा क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी कांवड़िया महिला, पुरुष और बच्चों के जत्थे के साथ यात्रा कर रहा था। जत्था शीतला धाम से भीमचंडी पहुंचा था। बचाव के बाद सभी ने यात्रा पूरी की। हरसोस गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।
Trending Videos
काम की तलाश में घर से निकला नाबालिग, झारखंड ओडिशा के बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में फंसा
घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम की तलाश में साइकिल लेकर निकला किशोर ओडिशा-झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित सिमडेगा में फंस गया। कमिश्नरेट की एसओजी, सर्विलांस और बड़ागांव पुलिस ने वाराणसी से 497 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से किशोर को बरामद कर सोमवार को परिजनों को सौंपा। बेटे को पास पाकर परिजनों की आंखें खुशी से छलक पड़ीं। बड़ागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर एक अगस्त को लापता हो गया। वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम की तलाश में साइकिल से निकला था और एक ट्रक में बैठकर ओडिशा पहुंच गया। इधर, बेटे की तलाश में परिजन परेशान हो गए। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। एसओजी, सर्विलांस सेल और बड़ागांव थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, कॉल विवरण और अन्य तकनीक से जानकारी जुटाई। नाबालिग की लोकेशन झारखंड-ओडिशा सीमा से लगे सिमडेगा में मिली। टीम ने स्थानीय पुलिस से समन्वय किया और नाबालिग को बरामद कर लिया।

ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से मृत बाइक सवार की हुई पहचान
ककरमत्ता ओवरब्रिज पर रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आयुष पाठक (28) की मौत हुई थी। सोमवार सुबह बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुंदरपुर निवासी आयुष लहरतारा की ओर से बरेका की तरफ जा रहा था। ककरमत्ता फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद युवक घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर भेजा। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। ई-चालान में दर्ज पते से संपर्क कर उसकी पहचान हुई। पिता राजेश पाठक ने शव की पहचान की। ककरमत्ता फ्लाईओवर पर आए दिन हादसे एफसीआई गोदाम क्रॉसिंग से ककरमत्ता फ्लाईओवर की तरफ रात में अकसर अंधेरा रहता है। वहीं, एक होटल की पार्किंग भी सड़क पर होती है। रात में सड़क के दोनों तरफ होटल में आए लोगों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। फ्लाईओवर के बीच में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है। रात में ट्रकों की आवाजाही और तेज रफ्तार वाहनों के चलते हादसे बढ़ते जा रहे हैं। अकसर बाइक सवार घायल और दम तोड़ते हैं।