फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime news

बेटी की विदाई से पहले उठी पिता की अर्थी

Fri, 12 Jun 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime news
रोहनिया (वाराणसी)। बच्छाव गांव स्थित सागर तालाब में डूब कर राजगीर मिस्त्री आकाश पटेल उर्फ गुड्डू (40) की मौत हो गयी। बेटी की बारात आने से पहले हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सूचना पाकर रोहनिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत बच्छाव गांव में आकाश पटेल आठ वर्ष से मकान बनाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी रीता पटेल ने बताया कि बुधवार की शाम आकाश घर से नहाने के लिए कहकर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार संग खोजबीन शुरू की गई। बृहस्पतिवार की सुबह सागर तालाब के किनारे आकाश का कपड़ा दिखाई पड़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से पोखरे में जाल डालकर खोजना चालू किया गया तो कुछ दूरी पर आकाश का शव मिला। रीता ने बताया कि शुक्रवार को ही बेटी करिश्मा पटेल कि शादी गांव के बगल में खनाव गांव में होनी थी। घर मे जुटी महिलाएं मंगलगीत गा रही थी, मगर चंद घंटों में ही शादी की खुशी गम में बदल गयी। इस घटना से परिजन ही नहीं ग्रामीण भी खासे गमगीन दिखे।
विज्ञापन

आकाश का शव देख कर उसकी बेटी करिश्मा बेसुध हो गई। होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि अब कइसे शदिया होयी हो पापा... अब के हमके बिदा करी हो... कहां चल गइला हो पापा... करिश्मा का बिलखना देख कर उसे ढांढस बंधा रहीं परिवार और गांव की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे रही थी। आकाश का बेटा अर्जुन भी बदहवाश पड़ा हुआ था। उधर, अखरी चौकी प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाएगी कि मौत की वजह क्या है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed