फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime

महिला का मुंह बांध कर बेहोश करने के बाद नकदी और जेवर लेकर भागे

Fri, 12 Feb 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime
वाराणसी। कंदवा क्षेत्र की परमहंस नगर कालोनी में साड़ी व्यवसायी प्रमेश नारायण सिंह की बहू का मुंह बांधकर बेहोश करने के बाद दो बदमाश नकदी और जेवर समेट ले गए। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

साड़ी व्यवसायी प्रमेश नारायण सिंह परमहंस नगर कालोनी में सुनील सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। प्रमेश नारायण ने बताया कि काम के सिलसिले में वह बाहर गए थे। बुधवार की शाम पत्नी घर से कुछ दूरी पर सब्जी की खरीदारी करने गई थी। उस दौरान घर में बहू अकेली थी। इसी बीच दो बदमाश घर में घुस गए। घर में मौजूद बहू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसका मुंह बांधकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर की आलमारी में रखा एक हार, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ा झुमका, एक जोड़ी बाली, दो चेन, एक लाकेट, पायल, चार जोड़ी बिछिया, दो अंगूठी, चार चूड़ी और 60,000 हजार रुपये समेट ले गए। सूचना पाकर फोरेंसिक टीम और मंडुवाडीह थाने की पुलिस प्रमेश नारायण सिंह के घर पहुंची। पुलिस मकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

---------------
बरेका की प्रधान माली के बंद मकान से चोरी
वाराणसी। बरेका की प्रधान माली के मड़ौली स्थित बंद मकान से चोर नकदी, जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। बरेका में प्रधान माली के पद पर कार्यरत कमला देवी का पुत्र रंजीत कुमार बीएसएनएल ऑफिस नदेसर में काम करता है। रंजीत ने बताया कि बुधवार को मां कमला देवी अपनी ड्यूटी पर गई थी। उसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे वह भी ड्यूटी पर चला गया। शाम को ड्यूटी से वापस आने पर मां घर का मुख्य द्वार खोल कर अंदर प्रवेश की तो देखी कि अंदर कमरे की कुंडी टूटी हुई है। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की एक चेन, एक अंगूठी, गुल्लक, पर्स में रखे लगभग 15000 रुपये और सोने-चांदी के बने पूजा के सात सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed