फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Court canceled warrant case of obstructing railway track FIR against 25 people

Varanasi News: रेलवे ट्रैक को बाधित करने का मामला, कोर्ट ने निरस्त किया वारंट, 25 लोगों पर दर्ज हुआ था केस

Tue, 18 Jun 2024 09:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 09:14 PM IST
सार

Varanasi News: कोर्ट ने वारंट निरस्त कर अगली सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि नियत की है। पिछले दिनों कोर्ट ने रेलवे बोर्ड की ओर से केस वापस लेने संबंधित अभियोजन की अर्जी खारिज कर दी थी। साथ ही रेल प्रशासन पर गंभीर टिप्पणी भी की थी।

विज्ञापन
Varanasi Court canceled warrant case of obstructing railway track FIR against 25 people
अदालत में चली सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे फाटक बंदकर ट्रैक बाधित करने के मामले में आरोपी मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट (पूर्वोत्तर) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में पेश हुआ। आरोपी तुलसीपुर निवासी पूर्व पार्षद पुन्नूलाल की ओर से वारंट रिकॉल करने की गुहार लगाई गई। 

विज्ञापन


अदालत ने आदेश में कहा था कि तत्कालीन सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, मंडल सुरक्षा आयुक्त व प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल, मंडुवाडीह और तत्कालीन लोक अभियोजक ने जानबूझकर केस की वापसी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर घोर लापरवाही बरती है। अपेक्षा है कि इस प्रकार की त्रुटि की पुनरावृति नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मंडुवाडीह ओवरब्रिज चालू होने के बाद रेलवे प्रशासन ने फाटक बंद कर दिया था, इससे ओवरब्रिज के नीचे से आवागमन बंद हो गया था। लोगों ने ट्रैक पर बोल्डर डालकर रेल यातायात बाधित कर प्रदर्शन किया था। रेलवे प्रशासन ने तीन आरोपियों समेत 25 लोगों पर केस दर्ज कराया गया था। 22 आरोपी पूर्व में ही जुर्म स्वीकार कर अर्थदंड अदाकर मुकदमा निस्तारित करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed