वाराणसी में कोरोना से एक और मौत, डायल 112 के कांस्टेबल सहित 71 मिले संक्रमित
- सर्किट हाउस में कुक, चौकीदार, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, व्यापारी, महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
- मरीजों की संख्या हुई 1118, आइसोलेशन में 574 का चल रहा इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ अब मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अब तक के एक दिन में रिकार्ड 71 नए मरीज मिलने के साथ ही सुबह कोरोना संक्रमित 73 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है।
शुक्रवार को मिलने वाले मरीजों में सिगरा थाने के दो पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक, सर्किट हाउस में तैनात चौकीदार और कुक के साथ ही दुकानदार, महिला और बच्चे शामिल हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कबीरनगर दुर्गाकुंड निवासी 73 वर्षीय जिस मरीज की मौत हुई है, उनकी रिपोर्ट 16 जुलाई की देर रात पॉजिटिव आई थी।
इसके अलावा भेलूपुर में पहले से संक्रमित एक मरीज के संपर्क से आठ वर्षीय बच्चे, 17 वर्षीय बच्ची के साथ ही 44 और 49 वर्षीय महिला और उपकार हॉस्पिटल में कैंटीन में काम करने वाले रोहनिया निवासी युवक, सिगरा थाने के डायल 112 में काम करने वाले कांस्टेबल, सनबीम भगवानपुर में शिक्षक, चेतगंज में कपड़ा दुकानदार, गंगापुर निवासी वरुणा हॉस्पिटल में काम करने वाले गंगापुर मार्केट निवासी युवक संक्रमित है।
लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर तैनात नदेसर निवासी महिला, सर्किट हाउस में कुक, चौकीदार के साथ ही कोतवाली में गोला दीनानाथ में जनरल स्टोर चलाने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भेलूपुर, लंका, रामनगर, महमूरगंज सूर्या हॉस्पिटल में कार्यरत बड़ी गैबी निवासी कर्मचारी, मिर्जापुर के चुनार में तैनात सिकरौल निवासी लेखपाल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम ऑफिस में तैनात 38 वर्षीय चपरासी और निजी आयुर्वेदिक डॉक्टर के साथ ही मुगलसराय में तैनात मेडिकल अफसर, पेंट व्यवसायी और मोबाइल, मोटर्स पार्ट्स का बिजनेस करने वाले व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
बीएचयू से सात और आयुर्वेद हॉस्पिटल में भर्ती सात मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1118 हो गई है, जिसमें 513 के डिस्चार्ज, 31 की मौत के बाद अब 574 का इलाज चल रहा है।