{"_id":"5f379c9e8ebc3e3ce36be0d7","slug":"varanasi-corona-update-new-today-coronavirus-two-death-covid-19-new-corona-cases-58-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Varanasi : वाराणसी में एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव, 58 नए संक्रमित मिले, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Varanasi : वाराणसी में एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव, 58 नए संक्रमित मिले, दो महिलाओं की मौत
Sat, 15 Aug 2020 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके साथ ही शनिवार को 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो महिलाओं की मौत भी हो गई है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में विधायक कैलाश सोनकर और सौरभ श्रीवास्तव के बाद एमएलसी केदारनाथ सिंह तक संक्रमण पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 260 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी।
विज्ञापन
नए मरीजों के साथ ही वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 5325 हो गई है। इसमें 3632 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1598 अब एक्टिव केस हैं। जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनमें 44 वर्षीय महिला जलालीपट्टी की रहने वाली थी। उसने बीएचयू के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी 52 वर्षीय महिला इश्वरगंगी जैतपुरा की रहने वाली थी। उसकी मौत मंडलीय अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन