Varanasi Corona Update Today: सुबह मिले कोरोना के 173 मरीज, एक महिला की हुई मौत
वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को सुबह बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं एक महिला की कोरोना से मौत हो गई है।
शनिवार को 157 मरीज और चार लोगों की मौत के बाद रविवार को सुबह 11 बजे तक 173 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं सुभाष नगर मलदहिया निवासी महिला(65) की एपेक्स हॉस्पिटल में मौत हो गई।
अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6685 हो गई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आज सुबह मिली 3037 सैंपल की रिपोर्ट में 173 मरीज मिले हैं। कुल 6,685 मरीजों में 4999 के डिस्चार्ज 124 की मौत के बाद अब 1562 एक्टिव केस हैं।
शनिवार को मिले 157 मरीज :
स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 1935 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें 157 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। बीएचयू में भर्ती कैंट निवासी दरोगा(59) के साथ ही ईश्वरगंगी निवासी पुरुष(78), शुकुलपुरा गायत्री नगर निवासी महिला(54) की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मेडविन हॉस्पिटल में भर्ती दास नगर कॉलोनी श्रीराम कुंज निवासी महिला(84) ने भी दम तोड़ दिया।