फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi corona news update latest: new covid 19 cases found in varanasi total coronavirus active cases near 2000

Varanasi Corona Update: कोरोना से तीन की मौत, जिला जेल के 16 कैदियों समेत 224 लोगों की रिपोर्ट मिली संक्रमित

Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Varanasi corona news update latest: new covid 19 cases found in varanasi total coronavirus active cases near 2000
coronavirus demo - फोटो : ANI

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि अलग अलग जगहों से 224 नए मरीज मिले। इसमे जिला जेल में 16 कैदी, 39 जीटीसी में दो बच्चों समेत पांच, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में लगे 16 लोग भी पॉजिटिव हुए हैं।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को कुल 3526 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ ने बताया कि बीएचयू में भर्ती शिवपुरवा निवासी 70 वर्षीय पुरुष और सरसौली भोजुबीर निवासी 62 वर्षीय महिला और फुलवरिया निवासी 60 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है।
विज्ञापन


अलावा बुधवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 48 लोग स्वस्थ हुए जबकि अस्पताल में भर्ती 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।  कुल 8342 मरीज में अब तक 6466 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 143 की मौत के बाद अब 1733 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले मरीज 

बुधवार को नेवादा, इंद्रपुरी कॉलोनी, सूर्या अपार्टमेंट,बड़ी गैबी, गोलाघाट बड़ी पटिया, काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले 16  साथ ही मेडविन हॉस्पिटल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, आईजी ऑफिस, अशोक विहार कॉलोनी पहाड़िया, रामनगर नखास लोहटिया, सुंदरपुर, गांधीनगर में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा शांतिपुरम कॉलोनी, भेलूपुर, खजुरी अन्नपूर्णा नगर, लहरतारा,39 जीटीसी में 8 साल की बच्ची और 1 साल के बच्चे समेत 5 लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


रामकटोरा नेपाली बाग, फूलपुर, डीएलडब्लू जिला जेल में  16 बंदियों, सेंट्रल जेल में भी एक कैदी पॉजिटिव हुआ है। उधर लक्ष्मी कुंड, बेनीपुर सारनाथ, शिव प्रसाद कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल महमूरगंज में 3 लोग, जिला न्यायालय और डिस्ट्रिक्ट जज ऑफिस में भी एक-एक लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अपेक्स हॉस्पिटल,कचनार रोहनिया, न्यू अशोक विहार कॉलोनी में भी रहने वाले लोग पॉजिटिव हुए हैं।

674 लोगों की जांच में 17 कोरोना संक्रमित

जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग बाजारों में चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को कुल 12 जगहों पर 674 लोगों की जांच की गई जिसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आदमपुर में 29,कोनिया बाजार में 15, राजघाट में तीन लोगों की जांच हुई जिसमें कोई भी संक्रमित  नहीं मिला। इसके अलावा मैक्स सिटी कार्ड सिगरा शोरूम में 65 लोगों की जांच में दो, इसके अलावा पैंटालून स्टोर में 36 लोगों की जांच की गई जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला।

उधर, ढेलवरिया जेतपुरा में 49 लोगों में दो, आर्य महिला पीजी कॉलेज के पास 112 लोगों की जांच में दो और  दालमंडी में 103 और और पीडीआर माल लक्सा में 20 लोगों की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा रिलायंस ट्रेड पांडेपुर शोरूम में 54 लोगों की जांच में एक, जेएचवी मॉल में 113 लोगों की जांच में सात और भोजूबीर विशाल मेगा मार्ट में 75 लोगों की जांच में तीन लोग पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed