{"_id":"609b91d88ebc3e8dac37d5f3","slug":"varanasi-corona-cases-updates-coronavirus-patients-numbers-decreasing-new-cases-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अब हर दिन कम होते जा रहे कोरोना मरीज, सुबह मिले 332 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अब हर दिन कम होते जा रहे कोरोना मरीज, सुबह मिले 332 संक्रमित
Wed, 12 May 2021 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 May 2021 03:46 PM IST
सार
अब नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल 76,128 संक्रमित मरीजों में 66,689 के डिस्चार्ज, 654 की मौत के बाद अब 8785 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में जिस तरह से कमी आती जा रही है। अब उसको लेकर एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी घटकर 10 हजार से नीचे आ गया है। इधर बुधवार को सुबह 332 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर कोविड अस्पतालो में बेड की संख्या भी बढ़कर 837 पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस महीने के शुरुआत में जहां हर दिन 1500 से 1700 मरीज मिल रहे थे, वो भी अब कम होकर 700 से 800 तक आ गया है। अब नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल 76,128 संक्रमित मरीजों में 66,689 के डिस्चार्ज, 654 की मौत के बाद अब 8785 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर कोविड अस्पतालों में खाली बेड भी अब 837 हो गया है। इसमें सरकारी अस्पतालों के 1033 में 337 और निजी अस्पतालों के 1421 में 500 बेड खाली है। धोरे धीरे निजी अस्पतालों से भी मरीज निकलकर सरकारी अस्पताल जाने लगे हैं।
विज्ञापन