{"_id":"60a6093f8ebc3eb1f46a6e5a","slug":"varanasi-corona-cases-update-beds-for-corona-patients-and-new-coronavirus-cases-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: जानें कितने मिले नए संक्रमित, 5000 से भी कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: जानें कितने मिले नए संक्रमित, 5000 से भी कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
Thu, 20 May 2021 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 20 May 2021 12:31 PM IST
सार
वाराणसी में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं, एक्टिव मरीज भी कम हो रहे हैं, जिससे कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या बढ़ती जा रही है। अब एक्टिव मरीज 4818 बचे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। गुरुवार को सुबह 7718 सैंपल की रिपोर्ट में 182 मरीज मिले। उधर अस्पतालों में खाली बेड की संख्या भी बढ़कर 1400 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही खाली बेड की संख्या बढ़ने से अब लोगों को राहत हो रही है। गुरुवार को सुबह मरीज मिलने के बाद अब कुल 80037 मरीज में से 74509 डिस्चार्ज, 710 के डिस्चार्ज होने के बाद अब 4818 एक्टिव केस हैं। उधर सरकारी कोविड अस्पतालों में 1033 बेड में 502 और निजी अस्पतालों में 1421 में से 906 बेड खाली हैं।
विज्ञापन