Varanasi Coronavirus Update: कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9000 के पार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है और रविवार को तीन महिलाओं समेत चार मरीजों की मौत हो गई। 39 जीटीसी में तीन जवान, दीनदयाल अस्पताल, मेडविन हास्पिटल,बीएचयू समेत कई जगहों पर 141 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा नौ हजार के पार हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रविवार को कुल 2600 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती 81 वर्षीय सिद्धगिरी सिगरा निवासी पुरुष, पंचकोशी शिवपुर निवासी 60 वर्षीय महिला औऱ लक्ष्मणपुर शिवपुर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
बीएचयू में भर्ती तरना शिवपुर निवासी 60 वर्षीय महिला भी कोरोना से जंग हार गई। रविवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले सर्वाधिक 268 मरीज स्वस्थ हुए। अस्पताल में भर्ती 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कुल 9063 मरीजों में 7175 के डिस्चार्ज, 158 की मौत के बाद 1730 एक्टिव केस रह गए हैं।
इन जगहों पर मिले मरीज
रविवार को तुलसी ग्रीन अपार्टमेंट चेतगंज, चौबेपुर, नगवा लंका, पड़ाव, न्यू लोको कॉलोनी, शिवपुर, रॉयल रेजिडेंसी, बड़ी गैबी में 3 महिलाओं समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भैरव नगर कॉलोनी,गणपति नगर कॉलोनी, टाटा मोटर ऑफिस सिगरा, सुंदरपुर, बीएचयू और 39 जीटीसी में 3 जवान भी संक्रमित हुए हैं जबकि चांदमारी शिवपुरवा ,पैराडाइज अपार्टमेंट सिगरा,रविंद्रपुरी, कुंज विहार कॉलोनी, लेडी डॉक्टर हॉस्टल बीएचयू, सेंट्रल जेल शिवपुर के साथ ही जवाहर नगर एक्सटेंशन, शुकुलपुरा,तारा धाम एक्सटेंशन, तुलसीपुर, करौदी, बीएचयू, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भी मरीज मिले हैं।
इसके अलावा मीरा कॉलोनी बीएचयू ,वैष्णव नगर, बैंक कॉलोनी, नई बस्ती पांडेयपुर, ब्रिज एनक्लेव, सेंट्रल जेल रोड,कैंटोनमेंट कॉलोनी,मेडविन हॉस्पिटल, साईनाथ हॉस्पिटल, बटुआ पूरा,शिव प्रताप नगर ,शिवदासपुर, चांदपुर,माधोपुर सिगरा, रामनगर ,गणेशपुरी कॉलोनी हरिओम नगर, सिकरौल कैंट, रविंद्र पुरी, सुंदरपुर, सूर्या हॉस्पिटल सहित कई जगहों पर मरीज मिले हैं।