फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi congress protest with sharm divas over gangrape case

गैंगरेप प्रकरण को लेकर वाराणसी में कांग्रेस ने मनाया शर्म दिवस

Fri, 13 Apr 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 13 Apr 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi congress protest with sharm divas over gangrape case
काली पट्टी बांधकर कांग्रेस ने मनाया शर्म दिवस - फोटो : अमर उजाला
केंद्र और प्रदेश की सरकार महिला हितों और उनके सम्मान की रक्षा के प्रति कतई गंभीर नहीं है। इसलिए बच्चियां रेप और अत्याचार की शिकार हो रही हैं। बावजूद इसके सत्ता आरोपितों का बचाव कर रही है। जम्मू कश्मीर में आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के बाद निर्मम हत्या से पूरी कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही महिलाएं बेलन लेकर लखनऊ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। गुरुवार को उन्नाव और जम्मू कश्मीर में हुए रेपकांड के विरोध में महिला कांग्रेस की ओर से काली पट्टी बांधकर शर्म दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित कमलापति त्रिपाठी पार्क में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में गिरती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में धरना दिया।  पूर्व सांसद राजेश मिश्र व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार के लोग ही बलात्कार कर रहे हैं तो फिर इनसे उन्नाव कांड में न्याय की उम्मीद बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा तिवारी ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जनांदोलन करेगी।

कांग्रेस ने इस दौरान राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच हाइकोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की। पार्षद रमजान अली की 16 वर्षीय बेटी आसिफा ने भी जम्मू कश्मीर में आठ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर जब अपने विचार व्यक्त किए तो सभी अवाक रहे गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed