फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi congress news

धरना दे रहे कांग्रेसी नेताओं और पुलिस में नोकझोंक

Sun, 14 Jun 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi congress news
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को धरना दे रहे पूर्व मंत्री अजय राय समेत 35 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में टाउनहाल स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक मौन उपवास व धरना का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोका। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध मेें नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने पूर्व मंत्री अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर सहित 35 कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री अजय ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। प्रदेश सरकार गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रही है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस आंदोलनों की पार्टी है। हम लोग जेल और मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामनगर पालिका चेयरमैन रेखा शर्मा, सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, पूनम कुंडू, सीताराम केशरी, मनीष चौबे, संजीव सिंह, दुर्गा प्रसाद, रमजान अली, फसाहत हुसैन, कृष्णा लाल, विजय उपाध्याय, ओमशंकर शुक्ला, दिलीप सोनकर, हनुमंत चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed