फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Confectioner attacked and shot at over allegations of making video of beating go viral

वाराणसी: पिटाई का वीडियो वायरल करने के आरोप में हलवाई पर हमला, फायरिंग का आरोप; सीसीटीवी में नहीं दिखी वारदात

Wed, 09 Sep 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

वाराणसी में पिटाई का वीडियो वायरल करने के आरोप में हलवाई पर हमला का मामला सामने आया है। फायरिंग का आरोप भी लगा है। उधर, पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Varanasi Confectioner attacked and shot at over allegations of making video of beating go viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी ठाकुरपुर गांव में मंगलवार दोपहर हलवाई विनोद पटेल उर्फ छेदी पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि लक्ष्य साधकर दो राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में छेदी और उसकी भतीजी बाल-बाल बच गई। पिटाई का वीडियो वायरल करने के विवाद में घटना हुई। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


छेदी ने पुलिस को बताया कि जन्माष्टमी के दिन बड़ागांव डिग्री कॉलेज के पास पड़ोसी गांव के मंगेश और उसके साथियों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान मंगेश की पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया गया। मंगेश खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। 
विज्ञापन


मंगेश को किसी ने बताया कि यह वीडियो छेदी ने वायरल किया है। जिसके बाद मंगेश अपने साथी दल्लूपुर निवासी सभाजीत पटेल उर्फ सोनू के साथ दोपहर 1.30 बजे घर पहुंचा और गालीगलौज की। मंगेश ने पिस्टल से फायरिंग भी की। दो राउंड फायरिंग में किसी तरह वह और उसकी भतीजी बची। एक गोली उसके चैंबर में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभाजीत ने दरवाजे के पास बिखरे कारतूस को उठा लिया। आसपास के लोगों के जुटते ही मंगेश और साथी भागने में सफल रहे। मोबाइल पर भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। फुटेज में सामने आया कि दोनों के बीच सिर्फ नोकझोंक हो रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed