फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: CM Yogi attended the court of Baba Vishwanath, prayed for prosperous Uttar Pradesh

Varanasi: सीएम योगी ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी, दर्शन के बाद गए सतुआ बाबा के मठ

Mon, 27 Nov 2023 07:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 27 Nov 2023 07:47 PM IST
सार

गंगा द्वार से प्रवेश करके गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा के चरणों में शीश झुकाया। यहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
Varanasi: CM Yogi attended the court of Baba Vishwanath, prayed for prosperous Uttar Pradesh
सीएम योगी ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को देव दीपावली पर तीनों लोक से न्यारी काशी पहुंचे। गंगा द्वार से प्रवेश करके उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा के चरणों में शीश झुकाया। यहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे सतुआ बाबा मठ पहुंचे। वहां पर उन्होंने सतुआ बाबा के पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट पहुंचे थे। यहा से बजड़ा पर सवार होकर जलमार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। सीएम ने सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ से सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की प्रार्थना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। यहां बता दें कि सीएम ने श्रावण मास में भी तीन बार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में पूजन-अर्चन किया था। अगस्त के बाद सितंबर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों मंदिरों में पूजा की थी। 31 अक्टूबर को भी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में वंदन-पूजन किया था। दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, जयवीर सिंह, रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

अगस्त, सितंबर, अक्टूबर व नवंबर में काशी पहुंचे सीएम ने किया दर्शन
इसके पहले सीएम ने श्रावण मास में भी तीन बार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में पूजन-अर्चन किया था। अगस्त के बाद सितंबर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों मंदिरों में पूजा की थी। 31 अक्टूबर को भी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में वंदन-पूजन किया था। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर को भी मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवाया और बाबा से आशीर्वाद की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed