फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

दहेज हत्या के आरोपी का ‘अपराध मुक्त समाज’ विषय पर निबंध सबसे बेहतर

Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। ‘अपराध से कैसे मुक्त हो समाज’ विषय पर दहेज हत्या के आरोपी का निबंध सबसे बेहतर माना गया। दरअसल, जिला जेल में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इसमें बैरक नंबर-8 के बंदी त्रिपुरेश्वर कुमार त्रिपाठी पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर रहे बंदी प्रवीण पटेल भी दहेज हत्या के मामले में ही निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

वसंत पंचमी और जेल दिवस के अवसर पर 16 से 18 फरवरी तक जिला जेल में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिला जेल के अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राइटर की टीम विजयी रही। बैडमिंटन में बैरक नंबर-8 के बंदियों ने बैरक नंबर-1 के बंदियों को हराया। शतरंज में बैरक नंबर-1 का बंदी अरुण तिवारी और कैरम प्रतियोगिता में बैरक नंबर-8 का बंदी फारूक विजयी रहा। रस्साकसी में सर्किल नंबर-1 के बंदी विजयी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नक्सल गतिविधियों के आरोप में निरुद्ध नंदू कोल पहले स्थान पर रहा। विजेता बंदियों को सम्मानित करते हुए जेल अधीक्षक ने कहा कि अच्छा व्यक्ति वह होता है जो गलती से सीख लेकर खुद में सुधार करे। इस दौरान डिप्टी जेलर शिशिर कांत कुशवाहा व जय शंकर यादव के साथ ही जेल के समस्त कर्मचारी और बंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed