{"_id":"602436d08ebc3ee8ee5991b5","slug":"varanasi-city-news-vns5740001161","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की पांच बेटियां नेशनल क्रास कंट्री में लगाएंगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की पांच बेटियां नेशनल क्रास कंट्री में लगाएंगी दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी एथलेटिक संघ की ओर से 21 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले 55वीं राष्ट्रीय क्रास कंट्री दौड़ के लिए चयनित उत्तर प्रदेश के एथलीटों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें 16 पुरुष धावकों में बनारस का एक एथलीट शामिल है, जबकि 16 महिला एथलीटों में बनारस की 6 महिलाएं है। जिनमें से एक यूआईडी नंबर न होने प्रतिभाग नहीं कर सकेगी।
उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सचिव पीके श्रीवास्तव के मुताबिक चंडीगढ़ में 21 फरवरी को 55वीं नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। जिनमे प्रतिभाग के लिए यूपी टीम के 31 धावक प्रतिभाग करेंगे। पुरुषों के अंडर 20 में बनारस के चंदन कुमार भारद्वाज, बलिया के राकेश कुमार, मिर्जापुर के गणेश कुमार बिंद वहीं अंडर 18 में भदोही के राजकुमार का नाम शामिल है।
वहीं ओपन महिला वर्ग में वाराणसी की वंदना और रीमा पटेल, अंडर 20 में बनारस की अमृता पटेल, रेबीपाल, तामशी सिंह, खुशबू पटेल का नाम शामिल है। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रमेश यादव का कहना है कि बनारस की महिला खिलाड़ियों में एक तामशी सिंह संघ द्वारा जारी यूआईडी नंबर न होने से वह प्रतिभाग नहीं कर सकेगी।