फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, 10 पर मुकदमा

Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। बुद्ध बिहार, भीम नगर कालोनी सिकरौल में एक ट्रस्ट की जमीन को एक महिला द्वारा अनधिकृत रूप से किसी अन्य को बेच दिया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन ने मुकदमा दर्ज कराया तो नाराज होकर खरीदार और उसके बेटे ने उनके घर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में चेयरमैन की तहरीर के आधार पर दंपती और उसके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भीम नगर कॉलोनी निवासी ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश भारती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली रेखा देवी ने डॉ. श्याम सुंदर निवासी को लगभग दो माह पूर्व ट्रस्ट की जमीन बेच दी थी। आरोप है कि उस जमीन को धोखाधड़ी कर खरीदने के मामले में उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को वह मुकदमे के संबंध में अधिवक्ता से मिलने के लिए घर से निकल रहे थे। इसी बीच जमीन के क्रेता डॉ. श्याम सुंदर, अपने पुत्र सुधीर, पत्नी मंजू अंबेश व सात अन्य लोगों के साथ घर में घुस कर मारपीट किए। इसके साथ ही बरामदे में रखे गमलों को तोड़ कर मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना देने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed