फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   coronavirus Preparations for examinations started in universities students demand promoted without taking exam

विश्वविद्यालयों में शुरू हुई परीक्षा की तैयारियां, इधर छात्र उठाने लगे ये मांग

Tue, 23 Jun 2020 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Preparations for examinations started in universities students demand promoted without taking exam
काशी विद्यापीठ।

वाराणसी में शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालयों ने परीक्षा की तैयारियों पर मंथन शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों से जानकारियां मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को पत्र लिखकर परीक्षा की तैयारियों का ब्योरा मांगा है। वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा के लिए शासन ने जुलाई में तिथियां घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और दूसरी तरफ महाविद्यालयों में छात्रों का कोर्स भी अधूरा ही है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा कराना चुनौती होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन तीन घंटे की जगह दो घंटे की ही परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। पहले चरण में स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। दूसरी चरण में पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा छात्रों की संख्या के अनुसार होगी। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए परीक्षाएं तीन पालियों और छुट्टी के दिन भी कराई जा सकती हैं। वाइवा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराया जा सकता है।
विज्ञापन



काशी विद्यापीठ में छात्रों ने उठाई ये मांग :
विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को जुलाई में कराने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ छात्रों की मांग है कि उन्हें बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाए। सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने भारत माता मंदिर पर सांकेतिक धरना देकर छात्रों को प्रमोट करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं की मांग है कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इस बार विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही प्रमोट कर दिया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण जिस तरीके से शहर में फैल रहा है, ऐसे में जुलाई में परीक्षाओं को शुरू कराने का यह फैसला बिल्कुल गलत है। विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो माह से कोई भी कक्षाएं नहीं चली है और न ही ऑनलाइन कक्षाएं ढंग से चलाई गई हैं। ऐसे में विद्यार्थी बिना क्लास किए कैसे परीक्षाओं को दे पाएंगे।

छात्र नेताओं ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो हॉस्टल छोड़कर अपने घर चले गए हैं और तीन माह से हॉस्टल में नहीं हैं। ऐसे सभी विद्यार्थियों के तीन महीने के हॉस्टल फीस भी माफ की जाए। छात्र नेताओं ने कहा हमारी बस यही मांग है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी कक्षाओं के विद्यार्थयों को उनकी पिछली वरीयता के अनुसार पास कर दिया जाए। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, राहुल सोनकर, अनिल यादव, शुभम यादव, अंबिका प्रसाद, मयंक यादव, गौतम कुमार, रोहित सैनी, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed