फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city garbage dumps will be closed for five star rating in Swachh Survey

Varanasi: स्वच्छ सर्वेक्षण में फाइव स्टार रेटिंग के लिए बंद होंगे शहर के कूड़ा घर, नगर निगम ने बनाया खास प्लान

Sat, 08 Jun 2024 06:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Jun 2024 06:01 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण में फाइव स्टार रेटिंग के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही कूड़ा कंटेनर अंडर ग्राउंड किए जाएंगे। वहीं नगर में ठोस कचरा का स्मार्ट प्रबंधन करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Varanasi city garbage dumps will be closed for five star rating in Swachh Survey
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए काम शुरू कर दिया है। फाइव स्टार रेटिंग के लिए शहर के कूड़ा घरों को बंद करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर जोर दिया जाएगा। जल्द ही नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


इस योजना के तहत शहर में कूड़ा घर नहीं दिखाई देंगे। वहीं, रास्ते में जो कूड़ा कंटेनर व डस्टबिन रखे गए हैं। उन्हें भी भूमिगत कर दिया जाएगा। ऐसी कार्ययोजना बनाई जा रही है ताकि नगर में कचरा दिखाई न दे। घर-घर कूड़ा उठान के बाद सीधे प्रोसेसिंग प्लांट में कचरा भेज दिया जाएगा। नगर में ठोस कचरा का स्मार्ट प्रबंधन करने की तैयारी है। फिलहाल स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से कचरा घरों को जोड़ दिया गया है। उठान को लेकर नियमित रिपोर्ट बन रही है।

विज्ञापन

शहर में कहीं भी नहीं नजर आएगा कूड़ा

नगर निगम मुख्यालय में स्वच्छता वार रूम भी बना है। जहां से प्रबंधन की निगरानी हो रही है। वर्तमान में नगर निगम सीमा में करीब 13 कूड़ा घर हैं। इसके अलावा खाली प्लाटों में भी कूड़ा फेंका जाता है। योजना के तहत पूरे शहर में घर-घर कूड़ा उठान होगा तो कहीं भी कूड़ा नजर नहीं आएगा। यदि कोई ऐसा करेगा तो जुर्माना लगाया जाएगा। यहां प्रतिदिन करीब डेढ़ से पौने दो लाख लोग अन्य जगहों से आते हैं। देव स्नान, पर्व आदि होने पर यह संख्या एक करोड़ के पास पहुंच जाती है।
 
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बढ़ाने के लिए कूड़ा घरों को बंद करने की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही सभी कूड़ा घरों को बंद कर दिया जाएगा। इससे स्टार रेटिंग में मदद मिलेगी। -डॉ. पीके शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed