फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi child dies after being bitten venomous snake while sleeping family sought traditional faith

Varanasi News: सोते समय जहरीले सांप ने डसा, तीन वर्षीय मासूम की मौत; झाड़-फूंक कराने गए थे परिजन

Sat, 25 Jul 2026 06:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 25 Jul 2026 06:16 PM IST
सार

Varanasi News: जिले के बसंतपट्टी गांव में शनिवार तड़के सोते समय जहरीले सांप के डसने से तीन वर्षीय आयुष राजभर की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल और फिर झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। बाद में घर की दीवार तोड़ने पर बिल में छिपा सांप मिला, जिसे परिजनों ने मार डाला।

विज्ञापन
Varanasi child dies after being bitten venomous snake while sleeping family sought traditional faith
आयुष की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में शनिवार तड़के जहरीले सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इलाज के साथ झाड़-फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच सकी। बाद में घर लौटने पर जिस जगह बच्चा सो रहा था, वहां दीवार के बिल से जहरीला सांप निकला, जिसे परिजनों ने मार डाला।

विज्ञापन


बसंतपट्टी निवासी रविंद्र राजभर शनिवार तड़के अपनी पत्नी उषा देवी और तीन वर्षीय पुत्र आयुष के साथ घर में चौकी पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे आयुष अचानक तेज आवाज में रोने लगा। जब माता-पिता की नींद खुली तो बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। परिवार के लोगों ने किसी जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आनन-फानन में परिजन आयुष को उपचार के लिए लोहता स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन उसे गाजीपुर जिले में एक मंदिर लेकर पहुंचे, जहां झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद परिजनों ने परंपरा के अनुसार बेटावर घाट पहुंचकर केले के तने से शव को बांधकर गंगा में प्रवाहित कर दिया। घर लौटने के बाद परिवार के लोगों ने उस स्थान की जांच की, जहां आयुष सोया था। वहां दीवार में एक बिल दिखाई दिया। दीवार तोड़ने पर उसके भीतर जहरीला सांप छिपा मिला। इससे आक्रोशित परिजनों ने सांप को मार डाला।

आयुष अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मासूम की असमय मौत से पिता रविंद्र राजभर, मां उषा देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। घटना ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed