{"_id":"60c267e6b1d2310f14280ca5","slug":"varanasi-cases-update-new-coronavirus-patient-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: 25 नए मरीज मिले, दसवें दिन 724 बच्चों की जांच, दो पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: 25 नए मरीज मिले, दसवें दिन 724 बच्चों की जांच, दो पॉजिटिव
Fri, 11 Jun 2021 12:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:58 AM IST
सार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण अब दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी 30 से नीचे आ गई है। बृहस्पतिवार को 5670 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 6076 लोगों की जांच भी हुई।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण अब दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी 30 से नीचे आ गई है। बृहस्पतिवार को 5670 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 6076 लोगों की जांच भी हुई। अलग-अलग जगहों से 25 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 400 तक आ गई है। संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
गोलाघाट, बिरदोपुर, सुंदरपुर, पिंडरा बाजार, लहरतारा, सिगरा, रेवड़ी तालाब, सुसुवाही आदि जगहों पर संक्रमित मरीज मिले हैं। 21 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। वहीं, सात मरीजों को अस्पतालों से स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 82,059 मरीजों में 80,896 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 763 की मौत के बाद केवल 400 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
उधर एक जून से चल रही 18 साल से कम उम्र के बच्चों की जांच में दसवें दिन 724 की जांच हुई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पांच साल तक के 242, छह से बारह आयु वर्ग में 265 और 13 से 18 साल आयु वर्ग में 217 बच्चों की जांच हुई। बताया कि बुधवार को हुई जांच में 13 से 18 साल वाले में दो बच्चे संक्रमित मिले।
विज्ञापन