फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi cantt roadways will become first bus stand of Purvanchal

Varanasi News: पूर्वांचल का पहला बस अड्डा बनेगा वाराणसी का कैंट, खड़ी होंगी 1000 बसें

Tue, 14 May 2024 01:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 May 2024 01:48 PM IST
सार

Varanasi News: पिछले दिनों मुख्यालय से आई तीन सदस्यीय टीम ने बस स्टेशन का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। तय हुआ था कि रोडवेज क्षेत्रीय कार्यशाला और सिटी बसों के काशी डिपो का कार्यशाला को हरहुआ स्थित वाजिदपुर में चिह्नित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेज दी गई है। इस व्यवस्था के चलते कार्यशाला के जमीन तक बस स्टेशन फैलेगा।

विज्ञापन
Varanasi cantt roadways will become first bus stand of Purvanchal
कैंट रोडवेज बस स्टेशन

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र का अंतरराज्यीय कैंट बस अड्डा अत्याधुनिक बनाया जाएगा। पूर्वांचल का ऐसा पहला बस अड्डा होगा, जहां एक साथ 1000 बसें खड़ी हो सकेंगी। बस अड्डे का विस्तार होना है। क्षेत्रीय कार्यशाला और काशी डिपो का कार्यशाला हरहुआ स्थित वाजिदपुर में शिफ्ट होने के बाद बस अड्डे का कायाकल्प होना है। लोकसभा चुनाव बाद कागजी प्रक्रिया पर मुहर लगेगी। मुख्यालय स्तर से हरी झंडी मिल चुकी है।

विज्ञापन


कैंट रोडवेज बस स्टेशन से काठमांडो, नई दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर समेत पूर्वांचल भर में बस सेवाएं हैं। सिटी और रोडवेज की बसें कैंट स्टेशन से ही संचालित होती हैं। यहां से रोजाना 10 से 15 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर परिवहन निगम का जोर है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए वातानुकूलित लाउंज, सामान्य यात्री हाल, खानपान के स्टाॅल, कैंटीन, अमानती घर, टिकट और पूछताछ केंद्र को भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा। अब तक यह सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। बस स्टेशन पर जगह की कमी के चलते कई बसें गेट के पास सड़क पर खड़ी होती हैं। कभी-कभी जाम की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed