फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Cantt Kalbhairav Temple e-bus service closed due to jam

Varanasi : जाम के कारण कैंट-कालभैरव मंदिर ई-बस सेवा बंद, 25 मिनट में मैदागिन पहुंचा देते हैं ई-रिक्शा व ऑटो

Tue, 09 Apr 2024 07:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

जाम के चलते मैदागिन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बस सेवा बंद हो गई है। ई-रिक्शा और ऑटो से कैंट-मैदागिन आवाजाही 20 से 25 मिनट में बड़े आराम से हो जाती है। वहीं ई-बस से 35 से 45 मिनट लगता है।

विज्ञापन
varanasi Cantt Kalbhairav Temple e-bus service closed due to jam
कैंट-कालभैरव मंदिर ई-बस सेवा बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट इंग्लिशिया लाइन से मैदागिन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बस सेवा बंद हो गई है। जाम में फंसकर परेशान हो रहे यात्रियों की कमी के चलते यह फैसला लिया गया है। वहीं, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए कैंट-गिरजाघर तक संचालित ई-बसें फुल चल रही है। हर 10 मिनट पर बस उपलब्ध है।

विज्ञापन


सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जाम के चलते ही सेवा प्रभावित हुई। ई-रिक्शा और ऑटो से कैंट-मैदागिन आवाजाही 20 से 25 मिनट में बड़े आराम से हो जाती है। वहीं, ई-बस से 35 से 45 मिनट लगता है। कभी-कभी जाम में एक से डेढ़ घंटे भी लग जाते हैं। यात्री समय की बचत चाहता है। कैंट-मैदागिन रूट पर जाम के कारण बस से यात्रियों का मोह भंग हुआ है। वहीं, कैंट से गिरजाघर के बीच यात्रियों की मांग पर एक और बस शुरू की गई है।
विज्ञापन


वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार कैंट-कालभैरव मंदिर ई-बस सेवा की बहुत मांग थी। जनवरी और फरवरी के बीच हर 15 से 20 मिनट पर बसों का संचालन होता था। मगर, मार्च माह आते ही बस को यात्री मिलना मुश्किल हो गए। घाटे को देखते हुए बस सेवा बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
लोड फैक्टर कम होने के चलते ई-बस सेवा बंद करनी पड़ी। कैंट-गिरजाघर के बीच हर 10 मिनट पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए ई-बस सेवा है। -गौरव वर्मा, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed