फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi candidates taken nomination papers sitting on Bullock cart

शिव की नगरी में नंदी पर बैठकर नामांकन पत्र लेने पहुंचा उम्मीदवार

Thu, 09 Feb 2017 11:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi candidates taken nomination papers sitting on Bullock cart
varanasi Bullock cart - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही गुरुवार को  वाराणसी में नामांकन का दौर शुरू हो गया। पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे नागा यादव ने नामांकन पत्र लिया।

विज्ञापन


वहीं मंत्री सुरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, शिवपुर से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्‍णा पटेल समेत चार लोगों के प्रतिनिधियों ने पर्चा लिया। नामांकन स्‍थल के पास सबसे रोचक घटना उस समय हुई जब ‌विनोद यादव शहर उत्तरी के लिए नामांकन प्रपत्र लेने पहुंचे।
विज्ञापन


विनोद यादव बैलगाड़ी पर बैठकर नामांकन पत्र लेने आए। विनोद यादव ने कहा कि उन्हें भोले बाबा से बहुत लगाव है, इसलिए वो नंदी पर बैठकर आए हैं। कहा कि वह बनारसी संस्कृति को दिखाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजेदार बात यह रही कि शहर उत्तरी से चुनाव लड़ने जा रहे विनोद को यह नहीं पता था कि उनके क्षेत्र में कुल कितने मतदाता हैं। विनोद 10वीं पास हैं और सूमो चलाते हैं।

इससे पहले जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की तैयारियाें को बुधवार की शाम अंतिम रूप दे दिया गया। कचहरी परिसर के बाहर से नामांकन कक्ष तक के रूट पर 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 14 वीडियो कैमरों से वीडियो रिकार्डिंग भी की जा रही है।



नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूर ही जुलूस रोक दिया जा रहा है। नामांकन के लिए प्रत्याशी समेत पांच लोग ही नामांकन कक्ष में जा पा रहे हैं। दिन में 11 से तीन बजे तक नामांकन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कचहरी चौराहा, सर्किट हाउस तिराहा, कमिश्नर आवास से कचहरी जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed