फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi business board announced five new organizations

Varanasi News: वाराणसी व्यापार मंडल ने की पांच नए संगठनों की घोषणा

Sun, 22 Jan 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Varanasi business board announced five new organizations
वाराणसी व्यापार मंडल का सिगरा स्थित एक निजी होटल में विस्तार हुआ। इसमें पांच नए संगठनों की घोषणा हुई और शाखाओं का विस्तार हुआ। नए संगठन में जिला महिला व्यापार मंडल, अल्पसंख्यक महिला व्यापार मंडल, वाराणसी ब्यूटी पार्लर महिला व्यापार मंडल, पूर्वांचल औद्योगिक ठेला पटरी व्यापार मंडल और पूर्वांचल युवा ठेला पटरी व्यापार मंडल शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नए संगठनों के पदाधिकारी भी चुने गए। इसमें शालिनी खन्ना को जिला महिला व्यापार मंडल का अध्यक्ष, श्रुति ईसर को महामंत्री, सोनी खान को अल्पसंख्यक महिला व्यापार मंडल का अध्यक्ष और महजबी बानो को महामंत्री, स्वाती गुप्ता को वाराणसी ब्यूटी पार्लर महिला व्यापार मंडल का अध्यक्ष और संजु सिंह को महामंत्री चुना गया। पूर्वांचल युवा ठेला पटरी व्यापार मंडल का अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, बबलू अग्रहरी को महामंत्री, पूर्वांचल औद्योगिक ठेला पटरी व्यापार मंडल का अध्यक्ष नताशा पटेल और महामंत्री प्रीति चौरसिया को चुना गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि वाराणसी व्यापार मंडल की 18 शाखाएं पूर्वांचल में कार्यरत हैं। उन्होंने प्रमोद मेहरा को वाराणसी व्यापार मंडल का मंत्री और आसिफ शेख को प्रचार मंत्री घोषित किया। साथ ही संगठनों के सुचारु रूप से संचालन के लिए संतोष सिंह को आईटी सेल का अध्यक्ष चुना। 12 फरवरी को इन सभी पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed