फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi blind school case: Preparing to file petition in court, High Court advocate met with students on strike

वाराणसी अंध विद्यालय मामला: कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी, धरनारत छात्रों से मिले हाईकोर्ट अधिवक्ता ने दिया आश्वासन

Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
सार

उधर झारखंड के पूर्व राज्यमंत्री केएन त्रिपाठी ने भी छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Varanasi blind school case: Preparing to file petition in court, High Court advocate met with students on strike
हाईकोर्ट में अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने छात्रों से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए अब हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी है। 24 दिनों से धरनारत छात्रों से शनिवार को मिलने पहुंचे बीएचयू विधि संकाय के पूर्व छात्र और हाईकोर्ट में अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बातचीत के बाद मामले में जनहित याचिका दायर करने का आश्वासन दिया। उधर झारखंड के पूर्व राज्यमंत्री केएन त्रिपाठी ने भी छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और सहयोग का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


छात्रों से बातचीत में सौरभ तिवारी ने दिव्यांग (दृष्टिबाधित) छात्रों की समस्याएं सुनी। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


बतौर अधिवक्ता मामले में कुछ प्रगति होती नहीं दिख रही है। ऐसे में न्यायिक हस्तक्षेप बेहद आवश्यक है। इस दौरान संतोष कुमार त्रिपाठी, शोध छात्र अवनींद्र राय, उत्कर्ष द्विवेदी, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में दिव्यांग छात्रों को मांगों के लिए धरना देना और अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि का न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed