आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल हुआ वाराणसी के इस भाजपा विधायक का नाम
मंगलवार को उत्तरी विधानसभा कार्यालय में विधायक ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र में कांग्रेस और राज्य में बसपा सरकार में 2011 में सामाजिक आर्थिक जनगणना के दौरान सर्वे करने वालों ने उनका नाम सूची में डाला होगा। जिसके चलते यह पत्र आया है।
इस सूची की जांच की जाए और जो पात्र न हो उन्हें बाहर किया जाए। इनकी जगह पात्रों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतीश महाना और महापौर के नाम से भी पत्र आने की जानकारी मिली है।
आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। पूरे देश में एक साथ 23 सितंबर को पीएम ने इसे लांच किया था। मगर चिकित्सकों की मनमानी के चलते मरीजों को निराश होना पड़ रहा है। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में अबतक ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया।
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा जारी
ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए अब जिलेवार एक मॉनीटरिंग कमेटी का गठन करने की तैयारी चल रही है। मंडलीय अस्पताल में तो एक महीने में ऐसे 78 मामले पकड़े जा चुके हैं और उनका पंजीकरण निरस्त हो चुका है। अब आयुष्मान मित्र बनाए जाने के नाम पर ठगी हो रही है। कुछ जगहों पर तो युवकों से भर्ती के नाम पर मोटी रकम भी ले ली।
इस तरह की अब तक दर्जनों शिकायत लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सीएमओ कार्यालय सहित अन्य जगहों पर पहुंच चुकी है। इसको देखते हुए सीएमओ कार्यालय, अस्पतालों सहित कई जगहों पर आयुष्मान मित्र के नाम पर कोई भर्ती न होने, विज्ञापन जारी न होने की नोटिस चस्पा कराया जा रहा है।