{"_id":"5a7c16804f1c1ba4268b93f4","slug":"varanasi-bjp-mayor-mridula-jaiswal-spent-eight-lakh-in-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8.6 लाख खर्च कर वाराणसी की मेयर बन गईं मृदुला जायसवाल, इसने किया सबसे ज्यादा खर्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.6 लाख खर्च कर वाराणसी की मेयर बन गईं मृदुला जायसवाल, इसने किया सबसे ज्यादा खर्च
अजीत कुमार सिंह,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 08 Feb 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
मेयर मृदुला जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने भले ही मेयर पद के लिए चुनावी खर्च की सीमा 25 लाख तय की है लेकिन जोर-शोर से प्रचार करने वाले प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने बहुत कम खर्च किया है। बुधवार तक 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है। फरवरी के अंत तक चुनाव खर्च का ब्योरा जमा किया जा सकता है।
भाजपा के टिकट पर मेयर चुनी गईं मृदुला जायसवाल ने अपने चुनाव प्रचार में आठ लाख 60 हजार रुपये का खर्च करने का ब्योरा कोषागार में दिया है, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की शालिनी यादव खर्च के मामले में भी द्वितीय स्थान पर रहीं। उन्होंने 7.5 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी है।
मेयर प्रत्याशियों में सबसे अमीर कही जाने वाली सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता प्रचार पर खर्च में सबसे आगे रही हैं। उन्होंने 17 लाख चार हजार रुपये खर्च किए हैं। रामनगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई रेखा शर्मा ने अपने चुनाव में 58718 रुपये खर्च किए जबकि उनके चुनाव खर्च की सीमा छह लाख रुपये थी।
विज्ञापन
यहां से निर्दलीय लड़े प्रेमचंद्र ने केवल 12 हजार रुपये खर्च किए हैं। दूसरी ओर गंगापुर नगर पालिका में चेयरमैन पद के किसी भी दावेदार ने अब तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है।

खर्च
उधर, कोतवाली जोन से वार्ड नंबर 53 से पार्षद चुने गए अजित सिंह ने सबसे ज्यादा 75695 रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर वर वरुणापार जोन से वार्ड नंबर 26 से पार्षद चुनी गईं वंदना सिंह ने 72820 रुपये खर्च किए।
आदमपुर जोन से सबसे ज्यादा खर्च वार्ड नंबर 39 से पार्षद मो. ओकास ने 50125 और भेलूपुर जोन से सबसे ज्यादा वार्ड नंबर नौ से प्रत्याशी रहे उमेशचंद्र दत्त ने 64980 रुपये खर्च किए। दशाश्वमेध जोन के वार्ड नंबर चार से पार्षद शशिकला ने 62065 ने खर्च किए।
चुनाव खर्च की सीमा
मेयर-25 लाख
नगर निगम पार्षद- 2 लाख
रामनगर पालिका अध्यक्ष- 6 लाख
रामनगर पालिका सदस्य-1.5 लाख
गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष-1.5 लाख
गंगापुर नगर पंचायत सदस्य-30 हजार