{"_id":"6394141feab30435724bef6c","slug":"varanasi-bhadohi-road-will-remain-closed-for-one-year-travel-through-these-alternative-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एक साल तक बंद रहेगा वाराणसी भदोही मार्ग, 5 किमी और बढ़ी दूरी, इन वैकल्पिक मार्गों से करें ट्रैवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एक साल तक बंद रहेगा वाराणसी भदोही मार्ग, 5 किमी और बढ़ी दूरी, इन वैकल्पिक मार्गों से करें ट्रैवल
Sat, 10 Dec 2022 10:37 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:37 AM IST
सार
बरदहा पाल चौराहे के पास और कंधिया फाटक के दोनों के तरफ पत्थर रखकर गुरुवार से मार्ग बंद कर दिया गया। इससे कपसेठी से चौरी बाजार के बीच यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। मार्ग बंद होने से एक तरफ कपसेठी चौराहा और दूसरी तरफ चौरी बाजार में ही वाहनों को रोक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंधिया रेलवे क्रॉसिंग से वाराणसी-भदोही मार्ग एक साल के लिए बंद किया गया है। यहां आरओबी के निर्माण कार्य के कारण भदोही जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। वाराणसी से भदोही की दूरी करीब 56 किमी है। डायवर्जन के चलते अब इसकी दूसरी 61 किमी हो गई है।
विज्ञापन
बरदहा पाल चौराहे के पास और कंधिया फाटक के दोनों के तरफ पत्थर रखकर गुरुवार से मार्ग बंद कर दिया गया। इससे कपसेठी से चौरी बाजार के बीच यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। मार्ग बंद होने से एक तरफ कपसेठी चौराहा और दूसरी तरफ चौरी बाजार में ही वाहनों को रोक देना पड़ रहा है। इसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। भदोही जिला प्रशासन ने बरदहा पाल चौराहे से कालिका धाम को जोड़ने वाले लिंक रोड बनाया है। लेकिन यह सड़क काफी जर्जर है। बड़े वाहन इस सड़क पर नहीं जा सकते। वहीं इस मार्ग पर आसपास गांव के लोग वाहनों को गुजरने से रोकते हैं। इससे लोगों के सामने चौरी से कपसेठी पहुंचने में दिक्कत आ रही है। रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार दिसंबर 2023 तक के लिए इस रास्ते को बंद किया गया है। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग
कपसेठी चौराहे से कालिका धाम चौराहा-पाल तिराहा होते हुए चौरी से भदोही (5 किमी का अंतर)
कपसेठी बाजार से गोहिलाव बाजार, चौरी होते हुए भदोही (25 किमी का अंतर)