Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Beniyabagh Shopkeepers protest with SP workers over removal of structures ahead of court-ordered surv

वाराणसी: नगर निगम की कार्रवाई की आशंका में बेनियाबाग की 50 दुकानें बंद, सपाइयों संग दुकानदारों ने किया विरोध

Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

नगर निगम वाराणसी की टीम की कार्रवाई की आशंका पर बेनियाबाग में दुकानदारों ने सभी दुकानें बंद कर दीं। उन्हें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का डर था। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता किशन दीक्षित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थन में पहुंचे।

विज्ञापन
Varanasi Beniyabagh Shopkeepers protest with SP workers over removal of structures ahead of court-ordered surv
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों और नगर निगम के बीच विवाद फिर गरमा गया है। 21 नवंबर को कोर्ट कमीशन के सर्वे का आदेश है, लेकिन 12 नवंबर को ही दुकानदारों को हटाए जाने की आशंका से तनाव बढ़ गया। विरोध में 50 दुकानदारों ने कॉम्प्लेक्स में ताला लगा दिया और समाजवादी पार्टी के नेता किशन दीक्षित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थन में पहुंचे।

विज्ञापन


गुरुवार को नगर निगम की टीम के आने की सूचना पर दुकानदारों ने सभी दुकानें बंद कर दीं। उन्हें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का डर था। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स करीब 13 हजार वर्गफुट में फैला है और इसमें 50 दुकानें हैं, जिसका निर्माण वर्ष 1992 में पूरा हुआ था। दुकानदारों का कहना है कि वे करीब 40 साल से यहां कारोबार कर रहे हैं और उन्हें हटाने से पहले वैकल्पिक जगह मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

हाईकोर्ट के आदेश पर खुली थीं दुकानें
पिछले साल नगर निगम ने किराया बढ़ाकर 55 से 60 रुपये प्रति वर्गफुट करने के बाद कॉम्प्लेक्स सील कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर दुकानें दोबारा खुलीं, लेकिन फरवरी 2025 में धारा 334 के तहत नोटिस जारी हुआ। इसके खिलाफ दुकानदारों को फिर हाईकोर्ट जाना पड़ा, जिसने पांच सप्ताह तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शिफ्टिंग प्रस्ताव पर आपत्ति
सितंबर के अंत में नगर निगम ने दुकानदारों को बेनियाबाग पार्क में शिफ्ट करने का नोटिस भेजा। दुकानदारों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, क्योंकि प्रदेश की नियमावली के तहत पार्क में व्यावसायिक निर्माण प्रतिबंधित है। उन्होंने लिखित आपत्ति दी, जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सपा नेता किशन दीक्षित ने भी पार्क में दुकानें आवंटित करने के अधिकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कोर्ट कमीशन सर्वे की प्रतीक्षा
किशन दीक्षित के अनुसार, दुकानदारों ने दोबारा हाईकोर्ट में अपील की थी। अदालत ने 21 नवंबर को कोर्ट कमीशन सर्वे कराने का आदेश दिया है। दुकानदारों की मांग है कि पहले सर्वे हो और उसकी रिपोर्ट अदालत के सामने आए, फिर कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई हो। वे सर्वे पूरा होने तक कॉम्प्लेक्स खाली कराने या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed