Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Bank fraud 15 lakh loan obtained concealing true identity deception uncovered FIR registered

वाराणसी: 15 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी, असली पहचान छिपाकर लिया था लोन, ऐसे खुली पोल; महिला पर प्राथमिकी

Tue, 17 Nov 2026 05:49 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 17 Nov 2026 05:49 AM IST
सार

वाराणसी में 15 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी किस तरीके से की गई और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi Bank fraud 15 lakh loan obtained concealing true identity deception uncovered FIR registered
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक ऑफ बड़ौदा से 15 लाख रुपये का पर्सनल लोन हड़प लिया गया। अदालत के आदेश पर हुकुलगंज निवासी संजू यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद लखमानी की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


विशेश्वरगंज शाखा के प्रबंधक आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि हुकुलगंज निवासी संजू यादव ने 30 मार्च 2024 को बैंक से 15 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। आरोप है कि लोन लेने के लिए संजू यादव ने अपनी असली पहचान छिपाई। उसने फर्जी नौकरी और कूटरचित दस्तावेज बैंक में जमा किए थे। लोन की रकम निकालने के बाद आरोपी महिला ने किस्तें जमा करनी बंद कर दीं। इसके चलते 11 मई 2025 को लोन खाता गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

बैंक की आंतरिक जांच में दस्तावेज के फर्जी होने का खुलासा हुआ। बैंक ने कई बार संपर्क किया और 27 जुलाई 2026 को विधिक नोटिस भी भेजा। नोटिस में 13,74,008 रुपये बकाया मूलधन और ब्याज जमा करने को कहा गया था। बैंक की आंतरिक जांच और दिए गए पते पर सत्यापन से धोखाधड़ी का पता चला। आरोपी महिला नोटिस भेजने के बावजूद फरार हो गई। बैंक प्रबंधन ने जुलाई 2026 में कोतवाली थाने और पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। 

रिपोर्ट दर्ज न होने पर बैंक ने एसीजेएम-प्रथम की अदालत का रुख किया। एसीजेएम-प्रथम की अदालत ने मामले में हस्तक्षेप किया। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि संजू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed