फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi and Jaunpur districts most affected by Coronavirus in Purvanchal today found covid 19 positive

पूर्वांचल में वाराणसी में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, लगातार तीसरे दिन पचास से ज्यादा मरीज मिले

Wed, 22 Jul 2020 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Varanasi and Jaunpur districts most affected by Coronavirus in Purvanchal today found covid 19 positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

पूर्वांचल में वाराणसी और जौनपुर सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित जिले हैं। इन जिलों में लगातार कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में संक्रमित लोग मिल रहे हैं। वाराणसी में बुधवार सुबह तक कोरोना के 51 मरीज मिले हैं, तो वहीं जौनपुर में एक दिन में सबसे ज्यादा 111 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या 1530 तो वहीं जौनपुर में 1116 हो गई है।

विज्ञापन


वाराणसी में अगर पिछले 3 दिनों की बात करें तो सोमवार से बुधवार सुबह 11 बजे तक कुल 258 नए मरीज मिल चुके हैं। इसमें सोमवार को 115, मंगलवार को 93 और बुधवार को अब तक 51 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद मंगलवार को भी कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली 353 रिपोर्ट में 51 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इस तरह कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1530 हो गई है, जिसमें 625 डिस्चार्ज, 36 की मौत के बाद 869 एक्टिव मरीज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed