फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi all colleges protest against BHU lathi charge

वाराणसी के दूसरे कॉलेजों में भी गरमाया BHU का मुद्दा, बीएचयू कुलपति का पुतला फूंका

Tue, 26 Sep 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 26 Sep 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
varanasi all colleges protest against BHU lathi charge
कहीं छात्रों ने निकाले जुलूस तो कहीं फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिला प्रशासन ने भले ही तत्परता दिखाते हुए बीएचयू के साथ ही शहर के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को बंद करवा दिया लेकिन बीएचयू की आग दूसरे कालेजों में भड़क चुकी है। छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा के साथ ही छात्र बीएचयू कुलपति के खिलाफ मुखर हो गए हैं।  
विज्ञापन


सोमवार को यूपी कॉलेज के छात्रों ने भोजूबीर चौराहे से जिला मुख्यालय तक बीएचयू छात्राओं के समर्थन में जुलूस निकाला। छात्रों ने बीएचयू कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही कुलपति का पुतला भी फूंका। जुलूस जिला मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।  
विज्ञापन


उधर हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव और सनी केशरी के नेतृत्व में मैदागिन चौराहे पर बीएचयू का पुतला फूंका गया। पुतला जलाने के दौरान पुलिस से छात्रों की हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों ने वीसी को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि अगर छात्राओं के साथ न्याय नहीं हुआ तो छात्रों का आंदोलन और वृहद रूप लेगा।

छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आए विभिन्न संगठन

varanasi all colleges protest against BHU lathi charge
बीएचयू में दिनभर मची रही अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न संगठन भी आगे आ गए हैं। सोमवार को कई संगठनों ने इस घटना के विरोध कर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

मानव एकता परिषद की बैठक सप्तसागर दवामंडी में दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें छात्राओं के ऊपर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। कहा कि कुलपति को छात्राओं के साथ संवाद करना चाहिए था।

उन्होंने कुलपति को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की है। उधर युवा जनता दल के प्रदेश सचिव इंद्रजीत कुमार सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बीएचयू छात्राओं के न्याय के लिए तमाम विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहिए।

पूर्वांचल मूवमेंट की ओर से भी सोमवार को बीएचयू छात्राओं और पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई और इस घटना पर संवेदन शून्य जन प्रतिनिधियों का प्रतीक पुतला फूंका गया। मूवमेंट के पदाधिकारियों ने छात्राओं की मुकम्मल सुरक्षा सुनिश्चित करने और आंदोलन से उपजी हिंसा में लिप्त दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

उधर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीएचयू कैंपस में हुई छेड़खानी और कुलपति, कुलसचिव व प्रशासन के रहते छात्राओं पर लाठीचार्ज महाभारत के राजदरबार में द्रोपदी के चीरहरण जैसी शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कुलपति को पद से हटाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed