फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Akashdeep lit at Dashashwamedh Ghat in memory of martyrs

वाराणसी: शहीदों की स्मृति में दशाश्वमेध घाट पर प्रज्ज्वलित हुए आकाशदीप, 24 नवंबर को देव दीपावली पर होगा समापन

Tue, 27 Oct 2026 07:04 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 27 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर शहीदों की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम शुरू हुआ। वर्ष 1999 में कारगिल विजय के बाद शुरू हुई इस परंपरा के तहत पूरे कार्तिक मास में दीप जलाए जाएंगे। 24 नवंबर को देव दीपावली पर शहीदों को भगीरथ शौर्य सम्मान देने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi Akashdeep lit at Dashashwamedh Ghat in memory of martyrs
वीर शहीद, कारगिल विजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में गंगा सेवा निधि की ओर से मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर आकाशदीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था पिछले 27 वर्षों से कार्तिक मास में देश के वीर शहीदों की याद में आकाशदीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। इस वर्ष कार्यक्रम का समापन 24 नवंबर को देव दीपावली महोत्सव के साथ होगा। इस अवसर पर शहीदों को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों से हुई। इस दौरान गंगा सेवा निधि के संस्थापक स्वर्गीय पं. सत्येंद्र मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद देश की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया गया। सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, भारतीय थल सेना, वायु सेना, सीआईएसएफ, रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस के बलिदानी जवानों की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलित किए गए।

विज्ञापन
Trending Videos

कारगिल विजय के बाद शुरू हुई परंपरा
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र के अनुसार, वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में भारत की विजय के बाद इस परंपरा को राष्ट्रीय स्वरूप देने का संकल्प लिया गया था। काशी में आकाशदीप जलाने की प्राचीन परंपरा को राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए संस्था प्रत्येक वर्ष पूरे कार्तिक मास में अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित करती है। इसका उद्देश्य देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के योगदान को याद करना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

देव दीपावली पर शहीद परिवारों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी और कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रिगेडियर उमेश ए. परब समेत अन्य अतिथियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रो. रेवती साकलकर ने देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुति दी।

गंगा सेवा निधि की ओर से 24 नवंबर को देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर शहीदों को भगीरथ शौर्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही शहीद परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। कार्यक्रम में गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव सुरजीत कुमार सिंह और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed