{"_id":"69d33ff8e1035f69ee0e9212","slug":"varanasi-airport-to-be-connected-by-rail-relief-from-traffic-congestion-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अब रेल मार्ग से जुड़ेगा वाराणसी एयरपोर्ट, जाम से मिलेगी निजात; यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अब रेल मार्ग से जुड़ेगा वाराणसी एयरपोर्ट, जाम से मिलेगी निजात; यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Mon, 06 Apr 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:39 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट अब रेल मार्ग से जुड़ेगा। कैंट स्टेशन से एयरपोर्ट तक लोकल ट्रेन चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगी।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में कैंट स्टेशन से एयरपोर्ट तक लोकल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए एयरपोर्ट निदेशक ने रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 90 विमानों का संचालन होता है। इससे प्रतिदिन करीब 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। विमानों की संख्या बढ़ने के कारण यहां यात्रियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में यह संख्या दो से तीन गुना बढ़ेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
वर्तमान में विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मल्टी लेवल पार्किंग, आठ एयरोब्रिज के साथ पांच हजार यात्री क्षमता वाला नया टर्मिनल भवन, रनवे के नीचे अत्याधुनिक सुविधा और सुरक्षा युक्त टनल निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: अप्रैल में प्री मानसून सा नजारा, बेमौसम हो रही बारिश; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
इससे यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सिर्फ सड़क मार्ग का प्रयोग होता है। ऑटो, ई-रिक्शा, बस आदि वाहनों से लोग आते-जाते हैं।
सड़क पर जाम के कारण कई बार समय अधिक लगता है, जिससे विमान छूट जाते हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में यह परियोजना धरातल पर दिखाई देगी।