{"_id":"63b50f4ccc079504747b7070","slug":"varanasi-airport-spicejet-aircraft-going-from-delhi-to-jabalpur-reached-varanasi-this-reason-came-to-the-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi airport: दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइसजेट का विमान वाराणसी पहुंचा, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi airport: दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइसजेट का विमान वाराणसी पहुंचा, सामने आई ये वजह
Wed, 04 Jan 2023 11:02 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:02 AM IST
सार
स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9.50 पर जबलपुर के लिए उड़ान भरा। विमान काफी समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा उसके बाद...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। मौसम ठीक होने की सूचना पर विमान ने जबलपुर के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9.50 पर जबलपुर के लिए उड़ान भरा। इसके बाद जबलपुर हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर मौसम खराब होने के कारण रनवे पर दृश्यता कम होने से विमान को उतारने की अनुमति नहीं मिली। विमान काफी समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा, उसके बाद एटीसी अधिकारियों ने वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान 1.55 पर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद मौसम ठीक होने के बाद 2.30 बजे जबलपुर के लिए विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से विलंबित रहे विमान
कोहरे के कारण रनवे पर दृश्यता कम होने से वाराणसी आने वाले तीन विमान विलंबित रहे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी आने वाला विमान एआई निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंचा। इंडिगो के चेन्नई और कोलकाता के विमान भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे।
विज्ञापन