फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi airport news

एयरपोर्ट पर अब एक घंटे में 1800 लगेज की चेकिंग

Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
varanasi airport news
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम का उद्घाटन सोमवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने किया। इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम के परिचालन के साथ हवाई यात्रियों को अधिक कुशल तरीके से सेवा प्रदान करने में सक्षम होगा। एमआरवी, एसएलसीवी के स्तर की कार्रवाई के साथ पूरी प्रणाली को कमिश्नर को समझाया गया। एक घंटे में 1800 लगेज की स्क्रीनिंग संभव होगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम के इंस्टाल हो जाने से यात्रियों के समय की बचत होगी। शुभारंभ के मौके पर एसडीएम पिंडरा मडिकंडन ए सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, एएआई सीएएलएस,और सभी एयरलाइंस के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम से होने वाले फायदे
यात्री सीधे चेक-इन काउंटर पर जाएंगे और पंजीकृत सामान की जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रियों के समय और प्रयासों की बचत होगी।
यह उड्डयन उद्योग में नवीनतम यथार्थता, सटीकता और दक्षता के साथ सामान की स्क्रीनिंग की नई तकनीक है।
प्रत्येक बैगेज को पहले सिस्टम की तुलना में नई प्रणाली में मल्टीलेवल पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह सामान का 360 डिग्री दृश्य देता है जो स्क्रीनिंग की सटीकता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति घंटे बैगेज स्क्रीनिंग लगभग 1800 है जो पिछली प्रणाली में लगभग 900 थी। तो इससे स्क्रीनिंग बहुत तेज हो जाएगी और अधिक कुशल स्क्रीनिंग के साथ यात्रियों और कर्मचारियों दोनों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed