फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport News: Akasa Air flight to Hyderabad took off after 3 hours

Varanasi Airport News:3 घंटे बाद उड़ी अकासा एयर की हैदराबाद की फ्लाइट

Tue, 23 Jul 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Airport News: Akasa Air flight to Hyderabad took off after 3 hours
मौसम की खराबी के चलते अकासा एयर की हैदराबाद की उड़ान सोमवार की सुबह तीन घंटे की देरी से उड़ी। इससे यात्रियों में नाराजगी रही। एयरलाइंस के काउंटर पर कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। यात्रियों को बताया गया कि मौसम की खराबी के कारण उड़ान में देरी है। लगातार दो दिन से अकासा एयर के विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर अकासा एयर की क्यूपी 1634 वाराणसी-हैदराबाद की उड़ान सुबह 8.55 बजे थी। सुबह छह और सात बजे ही यात्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में पहुंच गए। बोर्डिंग पास लेने के बाद यात्री विमान का इंतजार करने लगे। निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने पर यात्रियों ने एयरलाइंस काउंटर पर पूछताछ शुरू कर दी। नाराज यात्रियों को समझाने में एयरलाइंस के कर्मचारियों को जूझना पड़ा। इस बीच तीन घंटे बाद 11.55 बजे विमान ने उड़ान भरी और दोपहर 1.30 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर विमान उतारा। यात्री शीला देवी, गुंजन पांडेय, पंकज पांडेय, आशुतोष राय, सुरेंद्र नारायण सिंह आदि ने शिकायत दर्ज कराई कि अकासा एयरलाइंस के काउंटर पर सही जानकारी नहीं दी गई। इससे कई यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन


तीन घंटे की देरी से पहुंची मुंबई की फ्लाइट
रविवार को भी मुंबई से वाराणसी आने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट तीन घंटे की देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसे लेकर यात्रियों ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई थी। विमान ने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी रात आठ बजे मुंबई से उड़ान भरी थी और रात 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed